WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विधिवत रूप से डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि उन्होंने नगर पंचायत चुनाव के दौरान वार्डवासियों से किया गया पवित्र संकल्प आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का जो सपना देखा था, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह प्रतिमा उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान लवकुश भारती ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा,मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,डॉ0 सतेंद्र आर्य,दयाशंकर साहनी,डब्लू दुबे,श्याम उपाध्याय,नागेन्द्र यादव रामा देवी,श्रीपत भारती इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया।

Leave a Comment