WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का केंद्रों पर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का केंद्रों पर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

2एटा, 22 अप्रैल 2026 (सू०वि०)।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन द्वारा जनपद में परीक्षा केदो पर की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

जनपद एटा में प्रस्तावित लिखित परीक्षा दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है,जिसमें प्रत्येक पाली में 3555 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जीटी रोड स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एवं लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का गहन परीक्षण किया तथा कक्षाओं में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं गर्मी से बचाव हेतु अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 480 एवं लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, परीक्षा के संबंध में जो भी दिशा निर्देश परीक्षा नियंत्रक संस्था द्वारा जारी किए गए है,उनके संबंध में सभी को पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहे,

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह,क्षेत्राधिकारी सकीट ,तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह संबंधित विद्यालयो के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष