*संगठनात्मक आह्वान:*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) का सदस्यता शक्ति अभियान*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )कोर कमेटी के सभी ऊर्जावान ब्लॉक, जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
जिला स्तर पर संगठन की मजबूती,
संगठन की असली शक्ति उसकी जमीनी नींव में होती है। सभी पदाधिकारियों से विनम्र अपील है कि वे अपने-अपने जिलों में प्राथमिक सदस्यता अभियान को एक मिशन के रूप में लें।
सक्रियता का सम्मान: पद और प्रतिष्ठा,
जो साथी प्राथमिक सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन के विस्तार में योगदान देंगे, उन्हें आने वाले समय में मीडिया अधिकारी और पदाधिकारी*के महत्वपूर्ण पदों से सुशोभित किया जाएगा। आपकी सक्रियता ही आपकी नई पहचान तय करेगी।
🔹 सरकारी स्तर पर मांगों की प्रगति
फाउंडेशन द्वारा सरकार के समक्ष रखे गए विभिन्न **मांग पत्रों पर सकारात्मक प्रगति हुई है। सरकार इन मांगों पर अत्यंत गंभीरता से विचार कर रही है, जो हम सभी के साझा संघर्ष की जीत है।
> “संगठित रहें, सुरक्षित रहें और पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।”
>
*सादर,*
*एके बिंदुसार*
संस्थापक,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)








