WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मारहरा विधानसभा के लोयाबादशाहपुर मे मनाई गई अंबेडकर जयंती, रिपोर्ट राम नरेश यादव

*बाबा साहेब ने कहा शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो – रंजीत सिंह यादव*

 

*मारहरा विधानसभा के लोयाबादशाहपुर मे मनाई गई अंबेडकर जयंती

एटा।मारहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोयाबादशाहपुर में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी एटा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि रामसेवक पहलवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में रंजीत सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने समाज को “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का जो मूल मंत्र दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि समाज उनके बताए रास्ते पर चले तो सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना संभव है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, सभासद प्रेमचंद पहलवान, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अवधेश यादव (धुआई), जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव (रूद्रपुर), महेंद्र सिंह प्रजापति, मनोज भारद्वाज, पीयूष तिवारी, लोधी राम राजपूत निर्मल कुमार सुमन नरेश प्रधान सूरजभान सिंह राजबहादुर सिंह अक्षय कुमार नंदकिशोर रघुराज सिंह दुर्गपाल सिंह राजाराम सिंह ब्याज जी जितेन्द्र कुमार योगेश कुमार योगेश भाई नितिन शायर विनोद कुमार डाॅ सतेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment