WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध वाहन संचालन कर रही दो बसें को किया सीज एवं अवैध ऑटो स्टैंड हटाया गया, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

 

 

एटा*यातायात जागरूकता माह नवम्बर-2026 के तहत यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध वाहन संचालन कर रही दो बसें को किया सीज एवं अवैध ऑटो स्टैंड हटाया गया।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन में. जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.11.2026 को यातायात माह नवंबर-2026 के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार, एआरटीओ श्री शिवम यादव, एवं प्रभारी यातायात श्री अब्दुल कादिर व निरीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से सवारियां भर रही दो बसों को सीज किया गया। साथ ही बस स्टैंड परिसर के आसपास संचालित अवैध ऑटो स्टैंड को भी हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके तथा आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।

 

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें, अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी न भरें तथा सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें।

 

*🚦यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।🚦*

Leave a Comment