चैनपुर में 6 दिसंबर को होगा श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन, मंत्री जमा खान होंगे मुख्य अतिथि, व बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं अद्वितीय भारत के संपादक मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार होंगे मुख्य वक्ता।
साड़ी वितरण, भंडारा और सम्मान समारोह के साथ होगा शुभारंभ, कैमूर सहित कई जिलों से पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु।।
चैनपुर, कैमूर, भभुआ, बिहार।
सिकंदरपुर, चैनपुर में श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं अद्वितीय भारत के संपादक मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार।
कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार उद्घाटन समारोह में कैमूर सहित बिहार के तमाम जिलों एवं अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इसको लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कष्ट निवारण के उद्देश्य से शुरू हुआ आश्रम
आश्रम के संस्थापक एवं संचालक मुकेश महाराज जी ने बताया कि यह आश्रम कष्ट निवारण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसमें जिसकी जो भी परेशानी है, उसे गंभीरता से लिया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, जन कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता करना है।
मुकेश महाराज जी ने बताया कि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, सेवा और परामर्श की व्यवस्था रहेगी। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को विशेष रूप से सहायता दी जाएगी।
उद्घाटन के दिन होगा साड़ी वितरण और भंडारा
संस्थापक मुकेश महाराज जी ने जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर साड़ी वितरण, प्रसाद में भोजन यानी भंडारा एवं सम्मान के लिए गमछा-अंगवस्त्र इत्यादि वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दिन सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित की जाएगी और आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही अतिथियों और समाजसेवियों को गमछा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक ए.के. बिंदुसार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। आश्रम परिसर की साफ-सफाई, सजावट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और आम लोगों से उद्घाटन समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।














