*एटा – क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत आयोजित उर्स मेला में की गई पैदल गश्त तथा मेले का स्थलीय निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।*
——————————-
आज दिनांक 25.11.26 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना मारहरा क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे उर्स मेला में पैदल गश्त कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेला परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी चेकिंग की जाए।
मेला स्थल पर महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।














