मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा,अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन जनपद आगरा पर श्रीमान रामवदन सिंह आई0.पी0.एस0 अपर पुलिस आयुक्त महोदय आगरा द्वारा, एडवेन्चर एण्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 दिल्ली दिनांक 09.04.26.से 11.04.26.तक ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कम्पलैक्स दिल्ली मे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 65 +आयु वर्ग मे जनपद आगरा स्टेट उत्तर प्रदेश प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मी0 दौड, 800 मी0 दौड व 1500 मी0 दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल व 4×400 मी0 रिले रेस, 4×100मी0 रिले रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को अपर पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट आगरा ने मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। तथा हार्दिक बधाई व शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment