WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राजा का रामपुर में नाबालिगों की शादी की तैयारी पर पुलिस का एक्शन, कानून उल्लंघन उजागर*रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*राजा का रामपुर में नाबालिगों की शादी की तैयारी पर पुलिस का एक्शन, कानून उल्लंघन उजागर*

 

*एक नाबालिगों की शादी की फिर कोशिश, पुराने आरोपी का नाम आया सामने—कानून की खुली अवहेलना*

 

*जनपद एट, 20 अप्रैल 2026*

 

एटा जनपद के कस्बा एवं थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के मोहल्ला कुजड़ियान, मस्जिद के पास नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाबालिग लड़की की हल्दी-मेहंदी की रस्में भी कराई जा रही थीं, जो स्पष्ट रूप से बाल विवाह की श्रेणी में आता है।

मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के सगे ताऊ रामवीर, दादी चंद्रकली तथा सबसे बड़े ताऊ पप्पू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली राजा का रामपुर ले गई। इनमें एक युवक बालिग बताया जा रहा है, जिसकी पहचान करन पुत्र रामभरोसे मोहल्ला कुजड़ियाँन मज्जिद के पास के रूप में हुई है, जबकि दूसरा उसका नाबालिग भांजा मोहित पुत्र जगदीश निवासी नगरिया सिवारा, थाना कम्पिल (जनपद फर्रुखाबाद) है।

बताया जा रहा है कि करन का नाम पहले भी गंभीर मामले में सामने आ चुका है। आरोप है कि उसने 29 फरवरी 2024 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में विवेचक उपनिरीक्षक प्रवेश राणा द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आरोपी करन पुत्र रामभरोसे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एटा न्यायालय से उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जमानत हासिल की थी।

अब करीब दो वर्ष बाद फिर उसी तरह की घटना अब फिर सामने आने आई है।

 

*कानूनी उल्लंघन-*

नाबालिगों की शादी कराना भारत में गंभीर अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना या उसमें सहयोग करना दंडनीय अपराध है, जिसमें सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।

*पुलिस कार्रवाई-*

वही स्थानीय राजा का रामपुर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध विवाह की तैयारी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह मामला न केवल कानून की खुली अवहेलना है, बल्कि नाबालिगों के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी दर्शाता है।

Leave a Comment