आगरा,पुलिस उपायुक्त नगर कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जनपद आगरा पर श्रीमान सय्यद अली अव्वास आई.पी.एस.महोदय पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट आगरा द्वारा, एडवेन्चर एण्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा,नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 दिनांक 09.04.26.से 11.04.26.तक ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कम्पलैक्स दिल्ली मे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित हुई। और श्री शिवदयाल शर्मा जी को भारतीय महिला फुटबाल महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान मुकेश शर्मा जी जो कि मुख्य अतिथि थे उन्होने मंच से सम्मानित किया। रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 65+आयु वर्ग मे जनपद आगरा स्टेट उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 400मी0 दौड, 800 मी0 दौड व 1500 मी0 दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल व 4×100 मी0 रिले रेस व 4×400 मी0 रिले रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय कमिश्नरेट आगरा ने मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया तथा वहुत वहुत वधाई व शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।








