WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का चालान कर 2,54,000 रुपये का सम्मन शुल्क व सात वाहनों को सीज किया गया, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

 

*एटा- यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का चालान कर 2,54,000 रुपये का सम्मन शुल्क व सात वाहनों को सीज किया गया।*

 

यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18.04.2026 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, ट्रैक्टर ट्रालियों पर बिठाई गई सवारियां, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई, चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित *कुल 127 वाहनों के चालान कर 2,54,000 रूपये का सम्मन शुल्क किया गया* तथा सीज किए गए वाहन –

1.दो बुलेट मोटरसाइकिल पटाखा छुड़ाती

2.एक बस जो रोडवेज कलर से पुती हुई

3.एक डंपर बिना कागजात व नंबर प्लेट को छुपाए हुए

4.दो रोडवेज अनुबंधित बसें जो नो पार्किंग में खड़ी थी चेक किया गया जिनमें एक पर 50 से ऊपर वह दूसरी पर 100 से ऊपर चालान पेंडिंग थे।

5.बिना नंबर के और बिना कागज के। *इस प्रकार कुल सात वाहन सीज किए गए* तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने व कभी भी ओवरस्पीड एवं लापरवाही से अपना वाहन न चलाने के संबंध में भी लोगो को जागरूक किया गया।

Leave a Comment