अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड
गिरिडीह। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण जिला महानगर की और से डाड़ीडीह पावर हाउस अध्यक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी बिजली कटौती बढ़ते बिजली बिल को लेकर धरना दिया गया l
धरना का अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने किया जबकि संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेंब्रम ने किया l
अपने संबोधन में रंजीत कुमार राय ने कहा राज सरकार को आज चेतावनी देते हुए कहना है कि पूरे प्रदेश में बिजली बिल में जो बढ़ोतरी की जा रही है स्मार्ट मीटर के नाम पर जो दहशत फैलाई जा रही हैं लोगों को धमकाने का काम किया जा रहा है अभी मीटर नहीं लगेगा तो बाद में शुल्क लगेगा इस तरह का फरमान से आम लोगों में काफी नाराजगी है l जितने भी विभाग है उसमें सबसे कोई भ्रष्ट विभाग है, वह बिजली विभाग है जो यहां के मुख्यमंत्री के पास है, अभी स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को बर्बाद करने के लिए ये सरकार काम कर रही है l स्मार्ट मीटर में जो बिल आ रही है एक हज़ार दो हज़ार नहीं लाखों रुपया आ रहे है l
यह सिर्फ गिरिडीह ही नहीं पूरे झारखंड के सभी जगह पर ऐसा हो रहा है l राज्य सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है l यहां के नौजवानों को यहां के किसानों को सरकार की चिंता नहीं है,सरकार को अगर चिंता है तो मलाई की चिंता है मलाई कैसे आएगी इस पर सरकार काम कर रही है l सरकार को जनता की चिंता रहती तो स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को जो बोझ दे रही है वह नहीं दिया जाता l सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता की लड़ाई को आगे भी लड़ी थी और आज भी लड़ रही हैं l गिरिडीह में जिस तरह से तुष्टिकरण की राजनीतिक हो रही है अतिक्रमण के नाम पर कुछ लोग यहां पर रॉबिन हुड बनकर बैठे हैं वह कहते हैं हम छाया मुख्यमंत्री हैं वैसे पंचायत को चिन्हित करते हैं जहां पर उनको वोट नहीं मिला था वहां काम नहीं होने दे रहे हैं में उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं जनता के साथ छल करना बंद करें l
ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा जब स्वयं ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास है तो जनता पर स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली बढ़ोतरी के नाम पर अत्यधिक बोझ देना कहीं-कहीं राज्य सरकार की बिफलता दिख रही है l
पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर दो सौ यूनिट माफ़ बिल आ रहा हैं साढ़े तीन लाख विभाग का चक्कर लोग लगाते रहते हैं कुछ चढ़ावा दीजिए विभाग और अफसर को दीजिए जनता के लिए झूठ बोलने वाली सरकार यह सरकार जनता के लिए नहीं है लूटने के लिए बनी हैं l
पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा स्मार्ट मीटर नहीं यह चीटर मीटर है राज सरकार यहां की भोली भाली जनता को ठगना बंद करें l
जिला महामंत्री संदीप डांगेच ने कहा यहां के सरकार के अधिकारी झामुमो कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं l
मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखीयार, विनय सिंह, श्याम प्रसाद नवीन सिन्हा, देवराज, अरुण हजरा, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, कामेश्वर पासवान, संजू देवी, अजय रंजन, राजेश जायसवाल मनोज यादव, श्रीकांत राय, सुकेज हेंब्रम, जयशंकर सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अनिल सिंह, दीपक सिंह, मनोज पंडित, उमेश कुमार राय, अजीत कुमार राय, तालेश्वर यादव, श्रेयांश सौरभ, आदित्य यादव, पंकज कुमार मंडल, नकुल महथा, सुरेंद्र लाल, शिवचरण महतो, अरविंद बर्णवाल, अर्जुन प्रसाद यादव, खिरोधार दास, संतोष पांडे, संतोष गुप्ता, मंतोष कुमार, विश्वनाथ सिंह, मोहन बर्णवाल, फुलमनी हांसदा, जानकी देवी आकाश सिंह, सूरज भारती, दीपक भारती, जयप्रकाश मंडल, अशोक स्वर्णकार, लोकेश चौधरी, भुनेश्वर मंडल, जितेंद्र राम,मनोज स्वर्णकार, प्रदीप राणा सहित सैकड़ो लोग थे l








