76 साल के बुजुर्ग ने मचाया तहलका !

*76 साल के बुजुर्ग ने मचाया तहलका !*
एक फोटो ने आजकल देश में तहलका मचा दिया है । हर गली चौराहे से होते हुए बुद्धजीवियों के बीच में चर्चा बन गयी । आईएएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की कोचिंग क्लासों में भी उनकी खूब चर्चा हो रही है । सत्ता के गलियारों और विपक्ष मे भी बहस का विषय है ।
76 साल का बुजुर्ग आदमी उतर पड़ा है पश्चीम बंगाल की सड़कों पर । उनके सवालों से सामने वाला चाहे वो आम हो या खास भीतर तक झकझोर उठता है ।
जी हां, हम बात कर रहे हैँ दाहिने हाथ में माइक आईडी डिकॉडर और बाएं हाथ में स्मार्ट फोन लिए इंसान की। अस्सी के दशक से 2022 तक भारत में खबरों की दुनिया में विश्वसनीयता की मिसाल क़ायम करने वाले प्रणव राय जी आजकल हर जगह बहस का मुद्दा बन गये हैँ । जब आजकल बड़े बड़े स्टूडियों में बैठकर बड़े पत्रकार खबरें परोस रहे हैँ । वहीं NDTV के संस्थापक रहे बुजुर्ग प्रणय राय जी ग्राउंड रिपोर्टिंग पर उतर चुके हैँ । चुनाव का रिजल्ट जो भी हो लेकिन इस चुनाव में राय साहब खूब वायरल हो रहे हैँ ।
76 साल की उम्र में वो प्रचण्ड गर्मी में भी चुनाव की तपिस नापते दिखते हैँ । इस देश में न जाने कितने हिंदी और अंग्रेजी भाषा के नामी गिरामी पत्रकार उन्होंने दिये हैँ । उनका चैनल NDTV सच्ची पत्रकारिता का मिसाल बना । देश के बहुत सारे लोग बड़ी से बड़ी खबर की पुस्टि करने के लिए उनके चैनल को देखते थे । 2022 में NDTV से मालिकाना रिश्ता त्यागने के बाद बीते चार सालों में वो कभी चर्चा के विषय नहीं बने । लेकिन इस समय हर जगह वो छाये हुए हैँ । अपनी दमदार पत्रकारिता के बल पर ।
राय साहब ने एक सबक तो सिखा दिया है कि शेर कभी बूढा नहीं होता !

Leave a Comment