WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन-शक्ति के अन्ततर्गत एक दिन के लिए *जिला समाज कल्याण अधिकारी* का चयन , रिपोर्ट गीत निशा

एटा, बेटी पुर्मिका वशिष्ठ, पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, जिरसमी, एटा की कक्षा 9 की छात्रा है । जिसका मिशन-शक्ति के अन्ततर्गत एक दिन के लिए *जिला समाज कल्याण अधिकारी* का चयन हुआ था। कुछ दिन पूर्व हुए चयन के क्रम में आज उसे यह जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रीमान् जिला समाज कल्याण अधिकारी एटा श्री सत्यम् त्रिपाठी जी ने पद ग्रहण कराया और माननीया जिलाधिकारी महोदया एटा ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । इसी क्रम में श्रीमान् जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदय ने विभागीय कार्यों एवं जन उपयोगी लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा लाभार्थियों की शिकायतों आदि का निस्तारण किया। बेटी की इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है। यह हमारे परिवार, विद्यालय और हमारे गाँव के लिए भी गौरव का विषय है। ….

ईश्वर मेरी बेटी को सदैव सफलता प्रदान करें। वह अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार, गाँव और समाज का नाम रोशन करती रहे। बेटी को ढेरों आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। *महेश चन्द्र वशिष्ठ*

Leave a Comment