WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा मे वर्दी की आड़ में रोडवेज पास का खेल? एटा पुलिसकर्मियों के नाम पास वायरल ARM ने पासों को बताया फर्जी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा बिग ब्रेकिंग

 

एटा मे वर्दी की आड़ में रोडवेज पास का खेल? एटा पुलिसकर्मियों के नाम पास वायरल ARM ने पासों को बताया फर्जी!

Oplus_131072

 

सोशल मीडिया पर एटा नगर में तैनात HM पुलिसकर्मी रामकुमार एवं अलीगंज में उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह के नाम से रोडवेज पास की तस्वीरें वायरल होने का दावा।

 

पास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अलीगढ़ रीजन और एटा-अलीगढ़ यात्रा मार्ग दर्ज होने की बात सामने आई।

 

एटा ARM के अनुसार वायरल पास फर्जी बताए गए हैं, साथ ही परिचालकों को निर्देशित करने की बात कही गई कि यात्रा के दौरान ऐसे पास मिलने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार टिकट जारी किया जाए।

 

ARM के मुताबिक पुलिसकर्मियों के लिए सामान्य रोडवेज पास जारी नहीं होते; विशेष परिस्थितियों में सरकारी कार्य से संबंधित सीमित दायरे में ही पास जारी किए जाने की व्यवस्था बताई गई।

 

बदायूं से अलीगंज के नाम से बताए जा रहे पास को लेकर भी संबंधित ARM को जानकारी देने और कार्रवाई के लिए अवगत कराने की बात कही गई।

 

अब बड़ा सवाल—अगर वायरल पास वास्तव में फर्जी है तो इन्हें बनवाने और इस्तेमाल करने के पीछे कौन है? क्या विभागीय स्तर पर होगी जांच और कार्रवाई?

 

सरकारी सुविधा नियमों से मिलेगी या पुलिस की वर्दी और पद के प्रभाव से? अब निगाहें एटा पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Leave a Comment