*प्रशासन द्वारा जीटी रोड पर लगाया गया प्रचार का पोल कभी भी बन सकता यमराज – पलक झपकते ही राहगीर बनसकते है काल का ग्रास*
*पूरी तरह गल चुका है साक्षात काल रूपी प्रचार का पोल – कभी भी ले सकता है निरपराध लोगों की जान – प्रशासन मौन सुनेगा कौन*
*कब टूटेगी प्रशासनिक अधिकारियों की नींद – प्रचार के लिए लगाया गया पोल पूरी तरह जर्जर अवस्था में दिख रहा है जो धराशाई होते ही मचा सकता है मौत का तांडव*
एटा। जीटी रोड स्थित अलीगंज तिराहे से मात्र 20 कदम पूर्व तहसील बाली साइड पर *प्रकाश ट्रेडर्स* के ठीक सामने एक बहुत बड़ा प्रचार वाला *पोल* लगा हुआ है जो खुलेआम मौत को दावत देता हुआ नजर आ रहा है। *पोल* का वह भाग जो जमीन पर टिका हुआ है *पूरी तरह से गल चुका है,तथा गिरासूहालात में खडा हुआ है,* और किसी भी समय वह तेज *हवाओं – आंधी – अंधड* के कारण अथवा *बंदरों द्वारा हिलाने पर धराशाई होकर गिर सकता है* तथा जीटी रोड पर चलते हुए वाहनों में सफर करने वाले *अनगिनत लोगों की जान ले सकता है।*
इस संबंध में संबंधित दुकानदारों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से *शिकायत की जा चुकी है* हालांकि नगर पालिका तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने इसका मौका माइना करके तत्काल हटाने का आश्वासन भी घटना स्थल की निवासियों को दिया था, इसके बावजूद भी यह *पोल* जर्जर अवस्था में कई महीनो से खड़ा हुआ है और उसे आज तक *नहीं हटाया गया है*, आसपास के तमाम लोगों में भी इस पोल को गिरने से होने वाली जनहानि तथा मकान दुकान के खंडहर होने का भय व्याप्त है।
यदि जल्द ही इस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि संबंधित पोल किसी भी समय यमराज बनकर निरपराध लोगों की जान ले सकता है।
जनहित में इस गिरासू एवं जर्जर अवस्था में खड़े *प्रचार पोल* को तत्काल हटवा देना चाहिये जिससे निकट भविष्य में कोई बड़ी जनहानि और *गंभीर दुर्घटना* ना हो सके।














