एसएसपी द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु दिए गए निर्देश
———————————-
एटा! आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष मे पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद में बेहतर पुलिस प्रबंधन, अपराध नियंत्रण एवं कानून-शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ।
एसएसपी द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।













