WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

 

*- प्रमुख शक्तिपीठों में सुबह से ही दर्शन को लगीं भक्तों की लंबी कतारें*

 

*- योगी सरकार के सख्त निर्देश पर सुरक्षा के किए गए समुचित प्रबंध*

 

*- विशेष साफ- सफाई और सुविधाओं से श्रद्धालुओं को दर्शन हुए सुगम*

 

*आगरा, 18 अक्टूबर।* शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर महाअष्टमी के दिन पूरी ताजनगरी ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। भोर की पहली किरण पड़ने से पहले ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में लाल चुनरी, नारियल और पूजा की थाल लिए भक्त माता के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए घंटों कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महाअष्टमी के इस पावन अवसर पर शहरभर में जगह- जगह माता के विशाल भंडारे भी आयोजित किए गए, जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, हलवा-चना, कढ़ी-चावल, फल-जूस और आइसक्रीम आदि बांटी गई।

 

*प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही उमड़ी भीड़*

शहर के ऐतिहासिक शक्तिपीठों, जिनमें राजा की मंडी स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर, यमुना किनारे स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर और बल्केश्वर का मां महालक्ष्मी देवी मंदिर शामिल हैं, वहां सुबह से ही श्रद्धालुओं दर्शन को पहुंचने लगे। कन्या पूजन और हवन-पूजन के लिए मंदिरों के पट खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में अष्टमी पूजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। शंख ध्वनि और माता के भजनों ने पूरे आगरा को एक आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

 

*योगी सरकार के निर्देशों पर अभेद्य रही सुरक्षा व्यवस्था*

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों पर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन कराए गए। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सादे कपड़ों में खुफिया जवान भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों तथा मंदिर परिसरों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

 

*स्वच्छता और सुगम यातायात पर रहा विशेष जोर*

योगी सरकार के स्वच्छता संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आगरा नगर निगम ने सभी देवी मंदिरों और उनके संपर्क मार्गों पर 24 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाया। रास्तों पर चूने का छिड़काव किया गया, कूड़े का तुरंत निस्तारण हुआ और पर्याप्त प्रकाश व निर्बाध पेयजल की शानदार व्यवस्था की गई। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर अलग से पार्किंग की व्यवस्था की, जिससे दर्शनार्थियों को सहज और सुगम वातावरण मिला।

 

*श्रद्धालुओं ने की सुविधाओं की तारीफ*

मंदिरों के आसपास सफाई और सुविधाओं की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। पहले जाम और गंदगी की समस्या होती थी, लेकिन इस बार नगर निगम की मुस्तैदी और सही रूट डायवर्जन से हमें कोई परेशानी नहीं हुई। जगह-जगह भंडारे भी बहुत ही व्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं, जिससे भक्तों को काफी सहूलियत मिल रही है। *- पूनम, श्रद्धालु*

 

भोर में ही हम मां चामुंडा के दर्शन के लिए आ गए थे। योगी सरकार में सुरक्षा की जो बेहतरीन व्यवस्था की गई है, उससे हम महिलाओं को भारी भीड़ में भी बहुत सुरक्षित महसूस होता है। पुलिस की मौजूदगी के कारण इस बार लाइन में लगकर बहुत अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से माता के दर्शन हुए।” *- नेहा, श्रद्धालु*

Leave a Comment