डेढ़ माह का बालक बिकने से बचा, बरामद। मां सहित पांच गिरफ्तार।
कासगंज,जनपद के थाना सोरों क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से डेढ़ माह का मासूम , बिक्री से बच गया , पुलिस द्वारा खरीद फरोख्त में इस्तेमाल हुआ ,80,000 रु भी बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा बच्चे की मां सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाना बताया जाता है जिसमें एक अन्य महिला का शामिल होना भी बताया जाता है।
पुलिस कार्यालय के सभागार में आहूत की प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कासगंज ,सदर आंचल चौहान ने पत्रकारों को बताया कि अरविंद पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बनूपुरा पुख्ता थाना सोरों , कासगंज द्वारा थाना सोरों को लिखित सूचना दी गई कि वह फरीदाबाद में सोनपापड़ी की फैक्ट्री में काम करता है जहां उसकी पत्नी ने मोबाइल पर उसे सूचना दी कि वह बच्चे की दवा लेने गई थी जहां बस स्टैंड कासगंज पर लघुशंका जाने के लिए उसने बच्चे को अज्ञात महिला के लिए सौंप दिया वापस आने पर उसने पाया कि वह अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो ग ई। वादी द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी ने बेटे को एक तथा कथित डाक्टर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर एक अज्ञात दम्पति को दो लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने एस ओ जी ,मिशन शक्ति टीम व सोरों पुलिस के सहयोग से चौबीस घंटे के अन्दर ही बच्चे की मां और अरविंद की पत्नी , कथित डा अरुण और उसकी पत्नी और बच्चे को खरीदने वाला महीपाल पुत्र रामसिंह महीपाल की पत्नी निवासी मो. बारासरी थाना सिकंदरा राऊ,हाथरस को मुअसंं 394/26,धारा 61(2) ,143 बीएन एस व किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि खरीद फरोख्त में इस्तेमाल 80,000 रूप भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बाकी पैसा बच्चे की मां के खाते में पड़ा हुआ है जिसे होल्ड कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह द्वारा पुलिस टी म को 25,000 रु के पुरुस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
















