*एटा-* *मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना एएचटी और मिशन शक्ति टीम थाना बागवाला द्वारा बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम।*
आज दिनांक 18.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जनपद एटा में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना बागबाला मिशन शक्ति टीम व थाना एएचटी एटा के द्वारा बाल विवाह पर पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं रोकथाम हेतु अभियान के सम्बन्ध में थाना बागवाला के ग्राम भटमई में छात्र एवं छात्राओं को बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र,छात्राओं व महिलाओं बच्चों को भली भांति समझाया गया व सभी को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गयी और बताया गया कि हमारे देश में शादी की उम्र लड़कियों के लिये 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिये व लडकों के लिये 21 वर्ष ऊपर होनी चाहिये एवं कम उम्र में बालकों की शादी करना कानूनी अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1098,1098,108,112,1076,181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
इस दौरान ए0एच0टी/एस0जे0पी0यू0 प्रभारी निरीक्षक श्री गौरव सक्सैना, सतीशचन्द, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एक्सीलेंट सिविल अकैडमी ट्रस्ट के प्रदेश समन्वयक श्री अमरीश राय व चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति शर्मा,पर्यवेक्षक श्री यादव केस वर्कर श्री रामवीर सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री पंकज यादव परामर्शदाता मंजू व प्रभारी निरीक्षक बागवाला श्री ओमप्रकाश सिंह तथा अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
















