WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक आयोजित, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक आयोजित*

 

*जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों, कार्मिक प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

 

एटा 18 जनवरी 2026। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 सी. पी. पाठक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यों को संपादित कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना, घर-घर गणना एवं पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयावधि में संपन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक, घर-घर गणना 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक तथा पुनरीक्षण कार्य 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है।

बैठक में एन्यूमरेशन ब्लॉक (EB) के गठन, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) एवं प्रगणकों/पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कार्मिक प्रबंधन तथा प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण एवं अन्य तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाएं।

इसके अतिरिक्त जनगणना-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर लगाने, स्थानीय केबल टीवी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए जनसामान्य को जागरूक करने पर जोर दिया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में स्व-गणना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने तथा जनगणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिलाष बाबू,जिला सूचना अधिकारी,एडीएसटीओ अवधेश कुमार, ओम कुमार सिंह,अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी एटा👆

Leave a Comment