WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा मंडल में तीसरे बड़े चैरिटेबल ब्लड बैंक की तात्कालिक आवश्यकता : अखिलेश अग्रवाल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा मंडल में तीसरे बड़े चैरिटेबल ब्लड बैंक की तात्कालिक आवश्यकता : अखिलेश अग्रवाल*

 

आगरा मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसके साथ ही रक्त की मांग भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ गई है। इस गंभीर विषय पर समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आगरा मंडल को अब तीसरे बड़े चैरिटेबल ब्लड बैंक की सख्त और तात्कालिक आवश्यकता है। अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आगरा मंडल में हॉस्पिटलों की संख्याओं में बढ़ोतरी हुई है। बड़े-बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर्स खुलने से गंभीर मरीजों का आना भी बढ़ा है और आगरा मेडिकल हब बना है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा -पहले आगरा में प्रतिदिन लगभग 400 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती थी, जो अब बढ़कर 700 यूनिट प्रतिदिन से भी अधिक हो गई है।

1995 में आगरा में प्राइवेट 2 ब्लड बैंक थीं 1996 में समर्पण ब्लड बैंक की स्थापना हुई ! उसके पश्चात 2010 में लोकहितम ब्लड बैंक की स्थापना के समय आगरा में 4 ब्लड बैंक हो गईं लेकिन वर्तमान में आगरा में ब्लड बैंक की संख्या तो 35 हो गई लेकिन वास्तव में चेरिटेबल ब्लड बैंक 2 ही हैं जिन पर लोगों का भरोसा है ! यही ब्लड बैंक मुख्य रूप से इस मांग को पूरा कर रहे हैं, जो अब नाकाफी साबित हो रहे हैं। विशेषकर थैलेसीमिया, कैंसर, डायलिसिस, रोड एक्सीडेंट और बड़ी सर्जरी के मरीजों को समय पर रक्त न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो मरीज के परिजनों की लाचारी का फायदा उठाकर 5-10 हजार रुपये में बाहर से महंगा रक्त खरीदना पड़ता है।

*अखिलेश अग्रवाल ने कहा -*

> “रक्तदान महादान है, लेकिन रक्त का भंडारण और जरूरतमंद तक सस्ते में, सही समय पर पहुंचाना उससे भी बड़ा पुण्य है। आगरा ताज का शहर है, प्यार का शहर है, हमें यहाँ प्यार के साथ-साथ जीवन भी बांटना है। दो ब्लड बैंकों से काम नहीं चल रहा। आगरा मंडल की जनता की सेवा और जीवन की सुरक्षा के लिए तीसरे बड़े चैरिटेबल ब्लड बैंक की स्थापना समय की मांग है।”

उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, अग्रवाल समाज, व्यापारी संगठनों, डॉक्टर्स और रक्तदाताओं से अपील की है कि वे साथ आएं इस पहल का हिस्सा बनें।

*हमारा लक्ष्य है -*

1. जनता की सेवा, जीवन की सुरक्षा

2. कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में दम न तोड़े

3. सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा मिले

4.टेस्टिंग के सभी नियमों का पालन करते हुए शुद्ध ब्लड मिले

आइए, हम सब मिलकर इस मानव सेवा की पहल का हिस्सा बनें और आगरा मंडल में एक नया इतिहास रचें।

Leave a Comment