WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संजय प्लेस के स्काई टावर स्थित गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*संजय प्लेस के स्काई टावर स्थित गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली*

 

आगरा। थाना हरिपर्वत के अंतर्गत शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में भीषण आग लग गई। यह आग दोपहर करीब सवा बारह बजे स्काई टावर के प्रथम तल पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान और कंप्यूटर, लैपटॉप के गोदाम में लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन दमकलें मौके पर पहुंच गई और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग बेहद तेज थी और अगर दमकलें समय पर नहीं पहुंचतीं, तो पूरा कॉम्प्लेक्स इसकी चपेट में आ सकता था। प्रथम दृष्टया आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। स्काई टावर में शिवम प्रॉपर्टी डीलर के ठीक ऊपर स्थित इस गोदाम में लगी आग ने शीघ्र विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। खिड़कियों से आग की लपटें बाहर निकलते देख लोगों में दहशत फैल गई। अनेक लोग अपनी दुकानों और कार्यालयों को छोड़कर बाहर निकल आए। राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। यह गोदाम एक्सट्रीम इन्फोटेक नामक दुकान का बताया गया है। अग्निकांड में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गोदाम मालिक हरविंदर सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद से वह गहरे सदमे में हैं।

Leave a Comment