*नुहखेड़ा विद्युत उपकेंद्र पर अब 17 अक्टूबर को लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर*

_सुबह 11 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, खराब मौसम के चलते एक दिन टला कार्य_
एटा, 17 अक्टूबर। खराब मौसम और वर्षा के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नुहखेड़ा पर प्रस्तावित ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यहां 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर 17 अक्टूबर 2026 को स्थापित किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पहले 16 अक्टूबर को निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह कार्य शनिवार को निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाएगा। इस दौरान नुहखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से पोषित सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत वितरण खंड-तृतीय, जलेसर के उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है। उन्होंने समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना को प्रमुखता से प्रकाशित कराने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय रहते बिजली कटौती की जानकारी मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।















