WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिर्जापुर की धरती से नई राजनीति का आगाज, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाया ‘जननीति भारत’* *भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने दिया अपना संपूर्ण समर्थनBMF News

*मिर्जापुर की धरती से नई राजनीति का आगाज, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाया ‘जननीति भारत’*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने दिया अपना संपूर्ण समर्थन*

*मिर्जापुर / लखनऊ।* उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी और तेजतर्रार पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकारी सेवा को अलविदा कहकर जनता की सेवा का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अपने नए राजनीतिक दल *’जननीति भारत’ (Jan Niti Bharat)* के गठन का ऐलान किया है और ऐलान किया है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी।

IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु की पढ़ी लिखी दिव्या मित्तल ने 13 साल की शानदार प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त को IAS से इस्तीफा दिया था। मिर्जापुर, देवरिया और संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के रूप में उनकी कार्यशैली को आज भी लोग याद करते हैं। मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के पहाड़ी गांव लहुरीदह में आजादी के 75 साल बाद नल से जल पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

दिव्या मित्तल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है – “राजनीति आप पर राज करती है। जननीति में आप राज करेंगे।” उनका नारा है – “राजनीति नहीं, जननीति।”

उनकी पार्टी के तीन संकल्प हैं –
1. नीति जनता तय करेगी, किसान खेती की नीति बनाएंगे, व्यापारी व्यापार की नीति बनाएंगे।
2. हर फैसला जरूरत के आधार पर होगा, जाति, धर्म, पहचान के आधार पर नहीं।
3. हर घर कार्यालय होगा और हर समर्थक प्रचारक होगा।

 

* आजाद अधिकार सेना ने दिया पहला समर्थन, कहा – मिर्जापुर के लिए सकारात्मक पहल

दिव्या मित्तल के इस साहसिक कदम का सबसे पहले स्वागत आजाद अधिकार सेना ने किया।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा राजनीतिक दल ‘जननीति भारत’ के गठन तथा मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का निर्णय क्षेत्र की राजनीति में एक सकारात्मक और सार्थक पहल सिद्ध हो सकता है। आजाद अधिकार सेना उनके इस राजनीतिक प्रयास का स्वागत करती है तथा मिर्जापुर में उनके चुनावी अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता दे। उन्हें आशा है कि इन साझा उद्देश्यों के आधार पर आजाद अधिकार सेना और जननीति भारत के बीच भविष्य में एक सार्थक एवं फलदायी राजनीतिक साझेदारी विकसित होगी। अमिताभ ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित और जवाबदेह शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोनों संगठनों के बीच रचनात्मक सहयोग का आधार बनेगी।

 

*- भारतीय मीडिया फाउंडेशन का भी जोरदार समर्थन, संस्थापक एके बिंदुसार बोले – ईमानदार के साथ है पूरा संगठन*

इसी क्रम में देश के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सबसे बड़े संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने भी दिव्या मित्तल को खुला समर्थन दिया है।

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार जी के द्वारा भी जोरदार समर्थन दिया गया है।*

संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि “सशक्त मीडिया, भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान एवं सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत जो भी काम करेगा उसको हमारे संगठन का बराबर समर्थन मिलेगा।”

एके बिंदुसार ने आगे कहा –

“हम उस हर नेता और व्यक्ति के साथ हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ और विकास के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मुखर करता है। हमारा संगठन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि विचारधारा का समर्थन करता है। वह विचारधारा है ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित। दिव्या मित्तल जी पढ़ी-लिखी, अनुभवी और जुझारू प्रशासक रही हैं। मिर्जापुर की जनता उन्हें जानती है। उनका चुनाव लड़ना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।”

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ने वाला हमारा संगठन ऐसे जननीति वाले नेताओं के लिए अपना दरवाजा हमेशा खुला रखेगा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी दिव्या मित्तल जी के इस अभियान का नैतिक समर्थन करते हैं।

*जय भारत – इंकलाब जिंदाबाद – सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत*

Leave a Comment