*एटा – आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई अपील।*
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित गणमान्य व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित सदस्यों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सभी लोग त्योहारों को आपसी सहयोग, पारस्परिक सम्मान एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।
उन्होंने अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली संदिग्ध एवं भ्रामक सामग्री के संबंध में सतर्क रहें तथा किसी भी समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने, विवाद उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य से बचें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें तथा किसी भी स्थानीय समस्या के समाधान में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
* *एटा पुलिस की अपील:* आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।
*जनपद एटा पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।*















