*एटा – मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल पर पारिवारिक विवादों का हो रहा है सफल निस्तारण, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा संबंधित पक्षों को किया गया सम्मानित।*
♦️*साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा परिवार परामर्श टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।*
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण तथा पारिवारिक विवादों के समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत एटा पुलिस की परिवार परामर्श टीम द्वारा सराहनीय पहल की गई। पुलिस लाइंस एटा स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी मतभेदों को दूर कर सफलतापूर्वक सुलह करने वाले दंपति को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दंपति एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके सुखद एवं सामंजस्यपूर्ण वैवाहिक जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद, विश्वास, धैर्य एवं समझदारी से संभव है। परिवार परामर्श केंद्र ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी सहमति स्थापित कराने तथा परिवार को पुनः एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
एटा पुलिस की परिवार परामर्श टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि दंपतियों के बीच आपसी विश्वास बहाल करना, वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाना तथा परिवारों में खुशहाली एवं सौहार्द का वातावरण स्थापित करना भी है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा परिवार परामर्श टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
एटा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर काउंसलर डॉ अशोक कुमार, श्री राजेंद्र कश्यप, पीएलवी श्रीमती पूनम यादव, पीएलवी श्रीमती रिचा यादव, पीएलवी श्रीमती खुशबू शर्मा, पीएलवी श्रीमती विनीता यादव, पुलिस स्टाफ परिवार परामर्श केंद्र प्र0नि0 श्रीमती ब्रह्मवती ,उ0नि0 श्रीमती सुनीता बाई ,महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शर्मा, महिला कांस्टेबल रजनी, महिला कांस्टेबल विनेश उपस्थित रहे।
*जनपद एटा पुलिस — परिवारों में खुशहाली, समाज में सौहार्द; महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*















