WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भगवान राम और माता जानकी के विवाह का हुआ मंचन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भगवान राम और माता जानकी के विवाह का हुआ मंचन

 

लक्ष्मण-परशुराम संवाद रहा आकर्षण का केंद्र, कराटे चैंपियन कृष्णा का हुआ सम्मान

 

बाह( आगरा) में श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने, माता जानकी के साथ विवाह तथा लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इससे पूर्व लीला का शुभारंभ एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर किया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह के पुत्र कृष्णा को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में भूटान में आयोजित ओपन एशियाई कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री रामलीला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कृष्णा को माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निशु गर्ग, रमेश शर्मा, मोनू भारद्वाज,प्रियांश जैन, बंगाली सविता, सोहित गर्ग, संजय पांडेय,राजीव गोला, प्रमोद कुमार, प्रदीप चौहान, शिबू पंडित, श्याम शर्मा, श्याम गुप्ता, राजेश वफा, पवन पुरोहित, पंकज पाराशर, संदीप दुबे, पप्पी वर्मा, राजेश पांडे, राजू शर्मा, गोपाल शर्मा,नवीन मिश्रा,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

।।गुरुवार को निकलेगी भव्य राम बारात।।

रामलीला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (गुड्डू) व मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे ने बताया कि गुरुवार को नगर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। शुक्रवार से दिन में रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की।

Leave a Comment