WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव बखडऊर श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान राजेश (38 वर्ष), पुत्र बुडुक अगरिया, निवासी थाना पन्नूगंज क्षेत्र के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मौके पर ग्राम प्रधान सिन्दुरियाँ राम नगीना मौजूद रहे और ग्रामीण भी रहे मौजूद।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment