WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो 745 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • प्रीतनगर चौकी के सामने वाहन से बरामद हुआ गांजा, चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को मिली सफलता

चोपन/सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा चार प्लास्टिक की बोरियों में बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UP53FK 8248 को भी कार्रवाई के दौरान अपने कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को रात 1 बजकर 55 मिनट पर थाना चोपन क्षेत्र के प्रीतनगर कस्बा चौकी के सामने से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव, निवासी ग्राम बहेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 39 वर्ष; अनूप उपाध्याय पुत्र कृष्णकांत उपाध्याय, निवासी ग्राम हरेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 25 वर्ष; तथा राजन यादव पुत्र हरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 0396/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त हैं। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27ए/29/60 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान चार प्लास्टिक की बोरियों से कुल 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना चोपन, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार सरोज, रिजवान साह एवं अजय यादव, कांस्टेबल मंटू सिंह, कांस्टेबल राजनारायण यादव, चौकी डाला तथा एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, राजेश यादव और कांस्टेबल रितेश पटेल शामिल रहे। चोपन पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment