जनपद न्यायालय एटा में अवकाश एवं कार्य दिवस संबंधी आदेश जारी, रिपोर्ट अंशुल कुमार शर्मा

*एटा…*

*जनपद न्यायालय एटा में अवकाश एवं कार्य दिवस संबंधी आदेश जारी*

 

जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय एटा में न्यायिक अधिकारियों की खेल प्रतियोगिता के दृष्टिगत दिनांक 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) एवं 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

 

उक्त तिथियों पर जनपद न्यायालय एटा मुख्यालय सहित समस्त न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय, अलीगंज बंद रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 22 अगस्त 2026 (चतुर्थ शनिवार) एवं 26 सितम्बर 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालय एटा मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय, अलीगंज न्यायिक कार्य हेतु यथावत खुले रहेंगे।

सिस्टम ऑफिसर, कंप्यूटर अनुभाग, जनपद न्यायालय एटा को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को नियत पत्रावलियों का सुनवाई/निस्तारण हेतु दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सुनिश्चित किया जाए तथा इस आदेश की प्रति जनपद न्यायालय एटा की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

अंत में, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद को उक्त दोनों चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किए जाने के संबंध में सूचना प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment