*सांसद राजकुमार चाहर ने रेलवे बैठक में उठाईं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, 6 आरओबी सहित रेल सुविधाओं के विस्तार के रखे प्रस्ताव*
*टूंडला में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव, नई रेल लाइन, ट्रेनों के संचालन और रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग*
आगरा। आगरा के होटल ताज, शिल्पग्राम में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं सांसदों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने की। बैठक में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संसदीय क्षेत्र की रेलवे समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।
*6 आरओबी सहित अंडरपास निर्माण की मांग*
सांसद ने अछनेरा-कीठम मार्ग, गोबरा गांव सहित विभिन्न स्थानों पर रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर आरओबी अथवा अंडरपास निर्माण की मांग उठाई। साथ ही फतेहपुर सीकरी कस्बे, सूरजपुरा, चौरंगा बेहड़ तथा वायु विहार-पथौली मार्ग पर भी रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के समाधान का मुद्दा रखा।
वही सांसद ने आगरा से खैरागढ़, जगनेर और तांतपुर होते हुए बयाना तक प्रस्तावित नई रेल लाइन की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर परियोजना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इसके अलावा फतेहाबाद-धौलपुर-फिरोजाबाद रेल लाइन की संभावना पर भी ध्यान आकर्षित किया।
वही सांसद चाहर ने बताया कि आगरा सहित अगल-बगल जनपदों के बड़ी संख्या में सैनिक व अर्द्ध सैनिक बल व स्थानिय लोग बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर राज्यो में अपनी सेवा दे रहे उनके लिए विशेष रूप से टूंडला स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई साथ ही अछनेरा में दरभंगा-अमृत भारत एक्सप्रेस तथा किरावली और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर आगरा-असरवा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। आगरा-जयपुर इंटरसिटी का बिचपुरी स्टेशन पर ठहराव, ईदगाह-बयाना ईएमयू सेवा दोबारा शुरू करने और बाह-बटेश्वर रेल मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भी रखा।
*स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग*
सांसद ने फतेहाबाद एवं शमशाबाद टाउन स्टेशनों पर आरक्षण सुविधा शुरू करने, प्लेटफॉर्म की लंबाई एवं ऊंचाई बढ़ाने, स्वच्छ पेयजल और बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा।
उन्होंने आगरा ईदगाह ओवरब्रिज के नीचे एफसीआई गोदाम के कारण लगने वाले जाम की समस्या के समाधान, यात्रियों के लिए बैठने एवं विश्राम की व्यवस्था और ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर स्थानीय प्रसिद्ध नॉन-खटाई उत्पाद की स्टॉल स्थापित करने का सुझाव दिया। जैतपुर सहित बाह क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास का मुद्दा भी उठाया।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करना, यात्री सुविधाओं का विस्तार करना और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जनहित में प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह,डीजीएम अतुल कुमार मिश्रा, सीपीआरओ शिवम शर्मा,शरत सुधाकर,ब्रिजेन्द्र कुमार,अमित कुमार मनुवाल, अनिल कुमार द्विवेदी, डी. के सिन्हा, मुदित चंद्र, आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल सहित अन्य सांसदगण एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।














