WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के छात्राओं को किया गया जागरूक।

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन। गुरुवार को क्षेत्र में सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबरों एवं आत्मरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपनी बच्चियों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें। इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, लिपिक जितेंद्र सिंह, अध्यापक सैय्यदा सिद्धकी सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता अभियानों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment