WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अक्टूबर माह में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 10 से 25 अक्टूबर तक, रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

*अक्टूबर माह में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 10 से 25 अक्टूबर तक*

—————————————-

*अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा. तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 05 किग्रा. खाद्यान्न मिलेगा*

 

एटा ! जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के समस्त राशन कार्डधारकों को माह अक्टूबर, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण जनपद की उचित दर दुकानों के माध्यम से दिनांक 10 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक कराया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किग्रा. खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। माह अक्टूबर में मक्का उपलब्ध होने पर गेहूँ के स्थान पर मक्का का वितरण किया जाएगा। मक्का का स्टॉक/अवशेष समाप्त होने के उपरान्त निर्धारित मात्रा के अनुसार गेहूँ एवं चावल का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट कुल 05 किग्रा. खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। राशन कार्डधारक अपनी सुविधा के अनुसार पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। उचित दर विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी निगरानी में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। वितरण के दौरान यदि किसी कार्डधारक का अंगूठा अथवा अंगुली ई-पॉस मशीन में मैच नहीं हो पाती है, तो वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर दुकान पर पहुंचकर नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पूर्ति निरीक्षक अथवा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क करें।

राशन वितरण से संबंधित समस्या अथवा जानकारी के लिए संपर्क नम्बर- विकास खण्ड अलीगंज—पूर्ति निरीक्षक: 8709430838, विकास खण्ड जैथरा—पूर्ति निरीक्षक: 7310891602, विकास खण्ड जलेसर—पूर्ति निरीक्षक: 7455891174, विकास खण्ड अवागढ़—पूर्ति निरीक्षक: 8808680198, विकास खण्ड मारहरा एवं नगर क्षेत्र एटा—पूर्ति निरीक्षक: 8077075872, विकास खण्ड निधौलीकलां—पूर्ति निरीक्षक: 9897032538, विकास खण्ड सकीट—पूर्ति निरीक्षक: 9412709678, विकास खण्ड शीतलपुर—क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी: 7251910000

Leave a Comment