दीन दयाल धाम में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का आगरा की शिक्षिका रीनू वर्मा ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
आगरा । पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला फरह, मथुरा में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रीनू वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का निरीक्षण किया।
बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। सभी रंगोलियां उत्कृष्ट होने के कारण प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन निर्णायकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रीनू वर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजक रीना सिंह रहीं।दीन दयाल धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह स्मृति महोत्सव मेला 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाता है।














