दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे डीआरएम, अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ सोनभद्र)

  • निर्माण कार्यों की प्रगति पर जताई संतुष्टि, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

चोपन/सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे। वह अपने विशेष सैलून से सुबह चोपन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके साथ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान डीआरएम ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआरएम ने रेलवे इंटर कॉलेज, मनोरंजन क्लब और रेलवे कॉलोनियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में कंट्रोल ऑफिस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर संचालन, सुविधाओं और विकास कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने डीआरएम से शिष्टाचार मुलाकात कर उनको बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने संबंधी मांग पत्र भी सौंपा। डीआरएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि रेलवे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेलवे वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों में हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित डीटीएम चोपन को निर्देशित किया कि नियमानुसार एनओसी जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और कार्यों को गति मिल सके। इस दौरान अपर रेल प्रबंधक मुकेश कुमार, Sr DEN cod, SR DEN 4, SR DME
SR DEE OP, SR DOM planing
DTM रंजीत कुमार,एईएन संजय कुमार,आईओडब्लू आर बी पाल,टी आई राकेश कुमार चौरसिया,सीआईटी उमेश सिंह, संतोष दूबे, सभासद नागेंद्र यादव,अरून कुमार आदि मौजूद रहे|

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment