WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गैरतगंज में उपार्जन शुरू न होने पर भड़के किसान, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

*गैरतगंज में उपार्जन शुरू न होने पर भड़के किसान, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन*

 

अदनान खान रायसेन।‌

जिले के गैरतगंज क्षेत्र में गेहूं उपार्जन कार्य शुरू नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज किसानों ने बुधवार को मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा।

किसानों का कहना है कि समय पर उपार्जन कार्य शुरू न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीदी शुरू नहीं होने से परेशान हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाइश देने का प्रयास किया। इसी दौरान सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ आक्रोशित किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया, जिससे किसान और अधिक भड़क गए। इसके बाद किसानों ने फिर पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन किसानों से लगातार बातचीत कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उपार्जन कार्य शुरू कर किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Comment