WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से

आगरा: बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से

Oplus_131072

आगरा। नगर में महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल से बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में अब तक कुल 8 टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इनमें बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज, सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज, सनफ्लावर स्कूल, क्वीन विक्टोरिया स्कूल, सेंट क्वीन मैरी स्कूल, जीएल पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज और कृष्णा डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, जिन टीमों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे कल सुबह 8:00 बजे तक कॉलेज परिसर में पहुंचकर अपनी एंट्री दर्ज करा सकती हैं। सभी टीमों की उपस्थिति के बाद मैदान पर ही मैचों की टाई (ड्रॉ) निकाली जाएगी।

प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे, जिन्हें उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अधिकृत निर्णायकों द्वारा संचालित किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

आयोजन सचिव श्री संजय गौतम

Leave a Comment