WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कासगंज में शराब विक्रेता के विरोध में शेरनियाँ

*कासगंज में शराब विक्रेता के विरोध में शेरनियाँ*

 

*चेहरे पर घूंघट और हाथ में लट्ठ लेकर जाहिर किया आक्रोश, पुलिस के उड़े होश*

 

-बबलू चक्रवर्ती

कासगंज । क्षेत्र में बढ़ती शराब की जनता में लत से बर्बादी की कगार की ओर बढ़ते परिवारों की हालत से इलाके की नारी शक्ति के सब्र का बाँध कुछ इस तरह टूटा कि पुलिस के भी होश उड़ गये । मौका दर्शकों के अनुसार समाजिक संस्कारो के तहत कई महिलाएं चेहरे पर घूंघट और हाथ में लठ लेकर निकल पड़ी और निकटम शराब के ठेके पर पहले ठेका बंद करने की चेतावनी दी, न मानने पर आक्रोशित महिलाएं शेरनी की भांति टूट पड़ी । बरहाल मामला जनपद कासगंज के थाना सुनगढी क्षैत्र के गांव बस्तर मऊ का हैं जहाँ देसी शराब का ठेका खुलने और इलाकाई जनता में बढ़ती शराब की लत से बर्बाद होते परिवारों से नाराज महिलाओं ने ठेके पर सुबह-सुबह हमला बोल दिया, महिलाओं का रौद्र रूप देख मौके पर मौजूद शराबियों में भगदड़ मच गयी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने सख्ती दिखाने का प्रयास किया तो पुलिस एक महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, इस दृश्य को देख पुलिस के होश उड़ गये, आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल महिला को बचाया और ठेके को बंद कराया । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी, लोगों ने घटना क्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

 

*Mansukh Times*

Leave a Comment