WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नीले झंडे हाथों में लिए जूते-चप्पल पहनकर धार्मिक स्थल पर चढ़े अराजकतत्व, अराजकता के वीडियो वायरल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ये कैसा संविधान

*आगरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आवास-विकास परशुराम चौक पर बवाल*

 

*नीले झंडे हाथों में लिए जूते-चप्पल पहनकर धार्मिक स्थल पर चढ़े अराजकतत्व, अराजकता के वीडियो वायरल*

 

*शहर भर में भारी आक्रोश, सख्त कार्यवाही की मांग, धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का बता रहे मामला*

 

आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर बाबा साहब की जयंती पर गुरुवार को कथित रूप से अभद्र प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है। सर्व समाज के लोगों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। किए गए कृत के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग उसे पर अपनी सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ लोगों ने हाथों में नीले झंडे लिए हुए जूते-चप्पल पहनकर परशुराम चौक स्थित धार्मिक स्थल पर चढ़कर अनुचित व्यवहार किया। इतना ही नहीं, आरोप है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे पूरी घटना की रिकॉर्डिंग प्रभावित हो गई। इसके बाद वहां झंडा लगाने की भी बात सामने आई है, जिसे लेकर लोगों में असंतोष और बढ़ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर के लोग और कई ब्राह्मण संस्था के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, जिनमें चाणक्य सेना और विप्र ब्राह्मण जागृत संघ के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की। संगठनों का कहना था कि धार्मिक स्थलों के सम्मान से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी सभी पक्षों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है। वहीं चाणक्य सेना ने इस मृत के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कही है। धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन की तैयारी चल रही है कार्यवाही न होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष