WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीन महीने में ही उखड़ने लगी लाखों की सीसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल ।

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र) । आदर्श नगर पंचायत चोपन में ठेकेदार द्वारा बनाई गई सीसी सड़क निर्माण के महज तीन महीने बाद ही अपनी बदहाल स्थिति बयां करने लगी है। सड़क की सतह पर जगह-जगह आधा इंच तक गिट्टियां बाहर निकल आई हैं,बीच बीच में सड़क फट्ट गया है जिसका उदघाटन भी नहीं हुआ है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका आरोप है कि यदि निर्माण कार्य की सही ढंग से निगरानी की गई होती तो इतनी कम अवधि में सड़क की यह स्थिति नहीं होती। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और संबंधित अधिकारियों, विशेषकर कार्य की निगरानी करने वाले जेई की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
नगरवासियों का कहना है कि सरकारी धन से कराए गए विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment