*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) में दिल्ली को मिला नया सारथी – डॉ. सुरेश पाल बने राज्य चेयरमैन, राष्ट्रीय कोर मैनेजमेंट का ऐतिहासिक फैसला*
*नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026।* देश के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और राष्ट्रवादी सामाजिक कार्यकर्ताओं के सबसे सशक्त संगठन *भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)* ने सत्र 2026-2027 के लिए संगठनात्मक विस्तार में एक बहुत बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की सर्वोच्च मैनेजमेंट कमेटी के सभापति के सर्वसम्मत निर्णय से देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश की कमान एक ऐसे व्यक्तित्व को सौंपी गई है, जो समाज सेवा, साहित्य और राष्ट्र चिंतन का पर्याय है।
वरिष्ठ समाजसेवी, प्रखर चिंतक, सुप्रसिद्ध लेखक एवं जन-जन में लोकप्रिय *माननीय डॉ. सुरेश पाल जी* को *राज्य चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश* के गरिमामयी पद पर मनोनीत किया गया है।
इस आशय का नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित बालकृष्ण तिवारी* जी के द्वारा जारी किया गया है।
नियुक्ति पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि डॉ. सुरेश पाल जी का लंबा सामाजिक अनुभव, उनकी बौद्धिक लेखनी, पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण दिल्ली प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाई, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. पाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के लिए संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।
*सशक्त मीडिया से समृद्ध भारत का संकल्प होगा साकार*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) का मूल मंत्र और दर्शन है –
*”सशक्त मीडिया, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और समृद्ध भारत के नवनिर्माण के लिए भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाना।”*
इसी मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय कोर मैनेजमेंट ने दिल्ली जैसे अति महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. सुरेश पाल जी जैसे अनुभवी, कर्मठ और ईमानदार नेतृत्व को सौंपी है।
*राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी बधाई, जताया हर्ष*
डॉ. सुरेश पाल जी की इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में प्रमुख हैं –
केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष *श्री करन छौकर जी*, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष *श्री रवि कांत साहू जी*, जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रभारी *श्री राजेंद्र वाघ जी*, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी *श्री राम आसरे जी*, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी *श्री कृष्ण माधव मिश्रा जी*, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी *श्री अभिषेक शर्मा शास्त्री जी*, राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी *श्री राम दयाल मीणा जी*, प्रिंट मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री सुनील कुमार गुप्ता जी*, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री राममिलन जायसवाल जी*, प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री सत्यदेव पांडेय जी*, राष्ट्रीय महासचिव *एच के श्रीवास्तव जी* एवं कार्यालय महासचिव *सुश्री सिम्मी भट्टी जी* सहित समस्त राष्ट्रीय कोर कमेटी।
*नवनियुक्त दिल्ली चेयरमैन ने जताया आभार*
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त राज्य चेयरमैन दिल्ली प्रदेश *डॉ. सुरेश पाल जी* ने शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी और राष्ट्रीय कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, _”भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन की रीति-नीति पर चलते हुए दिल्ली प्रदेश के प्रत्येक पत्रकार साथी के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लडूंगा और नागरिक पत्रकारिता की स्थापना के संकल्प के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाऊंगा।”_
इस अवसर पर देशभर के प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, पत्रकार बंधुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुरेश पाल जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।














