WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राम सभा मिश्र, नगरवासियों ने किया सम्मान

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन /सोनभद्र /नर सेवा नारायण सेवा चोपन कार्यालय पर शनिवार को रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन के बड़े बाबू श्री राम सभा मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोगों एवं समाजसेवियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की।

बताया गया कि श्री राम सभा मिश्र ने वर्ष 1989 में रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन में अपनी सेवा शुरू की थी और लगभग 37 वर्षों तक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देने के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने उच्च विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाया और सहकर्मियों तथा नगरवासियों के बीच अपनी सरल एवं सहयोगी कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई।

सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री राम सभा मिश्र का व्यवहार, कार्य के प्रति लगन और सहयोग की भावना हमेशा याद की जाएगी। उनकी वर्षों की सेवाएं विद्यालय और नगर के लिए महत्वपूर्ण रही हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य लोगों के बीच उनकी याद को हमेशा जीवित रखेंगे।

इस अवसर पर डॉ. बृजेश सिंह, मनोज चौबे, शाहिद हुसैन, विनीत शर्मा, मोना दास, सुनील तिवारी, कैलाश प्रजापति सहित नगर के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री राम सभा मिश्र को उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment