Search
Close this search box.

वन विभाग के पिंजड़े में कैद उच्चहुआ आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: दिलीप सिंह राणा (संपादक)

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मिहीपुरवा। बहराइच के अयोध्यापुरवा में मंगलवार रात को सोते समय महिला को नोच कर घायल करने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। सुजौली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ बालिका और वृद्ध महिला समेत चार लोगों पर हमला कर चुका है। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पूर्व तेंदुए ने घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका साईबा को घायल किया था। इसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना को घर में घुसकर घायल कर दिया था। लगातार तेंदुए की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन