WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्वकर्मा जयंती पर गूंजा श्रम सम्मान का संदेश, बीएमएस ने तीन जिलों को सौंपे नए जिला मंत्री

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

झांसी। भारतीय मजदूर संघ झांसी विभाग की ओर से सृष्टि के प्रथम वास्तुकार एवं श्रम के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रम, कौशल और सृजन का सम्मान किया गया। सनातन परंपरा के अनुसार श्रमिकों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्य में उपयोग होने वाले औजारों एवं उपकरणों का विधिवत पूजन कर भगवान विश्वकर्मा जी का स्मरण किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए भारतीय मजदूर संघ झांसी विभाग के अंतर्गत तीन जिला इकाइयों के लिए जिला मंत्रियों का मनोनयन किया गया। झांसी जिला इकाई के जिला मंत्री के रूप में रामलखन राजपूत, टेक्नीशियन, वैगन मरम्मत कारखाना झांसी; ललितपुर जिला इकाई के जिला मंत्री के रूप में सुनील कुमार पाठक, जिला सहकारी बैंक ललितपुर तथा जालौन-उरई जिला इकाई के जिला मंत्री के रूप में गोविंद पाठक, परिचालक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उरई को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त जिला मंत्रियों को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रम, श्रमिक, तकनीक, कौशल और सृजनशीलता के सम्मान का पर्व है। श्रमिक अपने औजारों को केवल कार्य का साधन नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानते हुए उनकी पूजा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने तथा श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त जिला मंत्रियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्रीमान चंद्रकांत चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पुरोहित, UMRKS के जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा, अनिल तिवारी, रविंद्र कुमार रावत, आलोक अग्रवाल, मोहन सिंह, संजीव वर्मा, दया निधि मिश्रा, भानु प्रताप सिंह चंदेल, संतो राठौर, सुमंत प्रजापति, रमेश पटेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment