WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हत्या के मामले से संबंधित चार अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

  • ( रुपयों के विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी ने ही गला दबाकर की थी पति की हत्या )

एटा ! कोतवाली नगर के पुलिस इंस्पेक्टर अजब सिंह गुर्जर ने बताया कि वादी अजब सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लालपुर कल्याणपुर, थाना मिरहची द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि उनका भाई उदयवीर पुत्र बाबूराम उम्र करीब 36 वर्ष अपनी पत्नी एवं 03 बच्चों के साथ मोहल्ला हीरा नगर, थाना कोतवाली नगर में किराये पर रहता था। मृतक द्वारा कुछ दिन पूर्व अपना प्लाट करीब 15 लाख रुपये में बेचा गया था। उक्त रुपयों को लेकर मृतक एवं उसकी पत्नी के मध्य विवाद चल रहा था। मृतक विगत 07-08 दिनों से गांव नहीं आया था तथा उसकी पत्नी द्वारा भी उसके संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही थी। इस संबंध में वादी को अपने भाई के साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 450/26 धारा 191(2), 103(1), 238A बीएनएस* पंजीकृत कर घटना की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह एवं तुम्हारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेंद्र पवार के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया।
विवेचना के क्रम में मृतक की पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके द्वारा बताया गया कि प्लाट के रुपयों को लेकर मृतक का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद के चलते दिनांक 08.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र, पुत्री एवं दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उदयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को छिपाने के उद्देश्य से हजारा नहर में फेंक दिया।
प्रकरण में नामजद अभियुक्तगण अंशुल पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम लालपुर कल्याणपुर थाना मिरहची ,एक अभियुक्ता एवं एक बाल अपचारी तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त चरण सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी ग्राम जोगमाई थाना पिलुआ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment