WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला शासकीय अधिवक्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पदों पर आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

  • एटा में जिला शासकीय अधिवक्ता का 01 तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के 02 पद रिक्त
  • 30 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर

एटा, 16 सितम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद एटा में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) का 01 पद तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 02 पद रिक्त हैं। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद हेतु न्यूनतम 10 वर्ष तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद हेतु न्यूनतम 07 वर्ष की वकालत का अनुभव रखने वाले अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शैक्षिक एवं विधिक अर्हताओं, वकालत के अनुभव, विगत वर्षों की आय, न्यायालयीन कार्य एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों से संबंधित प्रमाण-पत्र/विवरण संलग्न करना होगा।
इच्छुक अधिवक्ता अपना आवेदन दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जिलाधिकारी, एटा के नाम प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय, एटा में निर्धारित तिथि तक प्राप्त होना अनिवार्य है। आवेदन एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में न्याय अनुभाग कलेक्ट्रेट, एटा से संपर्क किया जा सकता है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment