राम मिलन जायसवाल की खास रिपोर्ट।
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए समर्पित अग्रणी संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)ने मध्य प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करते हुए सिंगरौली जिले में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मिलन जायसवाल एवं मध्य प्रदेश कोर कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।
मध्य प्रदेश बी एम एफ (नेशनल) के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शाह ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि –
*. मान प्रसाद प्रजापति* पिता सुशील कुमार प्रजापति, निवासी ग्राम झलरी, तहसील सरई, थाना लंघाडोल, जिला सिंगरौली को *ब्लॉक अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, बैढ़न, सिंगरौली* के पद पर नियुक्त किया गया है।
*. विजय सिंह मरावी* पिता राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम डिगवाह, पोस्ट करसुवलाल, तहसील सराय, जिला सिंगरौली को *ब्लॉक सचिव, बैढ़न, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, सिंगरौली* के पद पर नियुक्त किया गया है।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और मीडिया के सम्मान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शाह ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का लक्ष्य पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए सशक्त आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि *जल्द ही अगले 3 महीनों के भीतर पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश की संपूर्ण कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
नियुक्ति पर दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।















