WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ में गूंजेगा पत्रकारों का बिगुल – 29 नवंबर को होगी अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति के लिए महापंचायतBMF News

*लखनऊ में गूंजेगा पत्रकारों का बिगुल – 29 नवंबर को होगी अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति के लिए महापंचायत*

नई दिल्ली।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के मुख्य संयोजक एके बिंदुसार अपनी पूरी टीम के साथ महापंचायत की सफलता के लिए मिशन पर निकल चुके हैं।

मीडिया कर्मियों, पत्रकारों, यूट्यूबर्स, वेब पोर्टल संचालकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी के लिए *29 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महापंचायत* को सफल बनाने के लिए देशव्यापी जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

एके बिंदुसार ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए सहयोगी संगठनों की टीमें भी कई जिलों और राज्यों के भ्रमण पर निकल चुकी हैं और लगातार जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में *27 सितंबर को फतेहपुर, खागा में* यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री जी के नेतृत्व में जिला कार्यालय के भव्य उद्घाटन के बाद सभी मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
मध्य प्रदेश से दिल्ली दौरे पर उस के प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं संस्थापक प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्या जी, राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी जी, रिंकू पटेल जी, संजय सिंह चौहान जी।

मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान आज एके बिंदुसार ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया के समस्त पत्रकार बंधुओं, यूट्यूबर्स एवं वेब पोर्टल संचालकों के नाम एक जोशीला संदेश जारी किया।

उन्होंने कहा – *”अब वक्त आ गया है चुप्पी तोड़ने का! अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो जाओ। यह लड़ाई किसी एक की नहीं, हर उस कलम की है जो सच लिखती है। 29 नवंबर को लखनऊ में अपनी ताकत दिखानी है, इसलिए अभी से टीम बनाओ और लखनऊ कूच की तैयारी में जुट जाओ।”*

यह सिर्फ एक महापंचायत नहीं, यह पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की महाक्रांति है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment