WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पूर्वांचल महापंचायत पार्टी और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की संयुक्त बैठक, Mission 2027 पर बनी रणनीति*BMFNEWS

*पूर्वांचल महापंचायत पार्टी और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की संयुक्त बैठक, Mission 2027 पर बनी रणनीति*

*लखनऊ/पूर्वांचल।* आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज पूर्वांचल महापंचायत पार्टी और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के *प्रदेश अध्यक्ष माननीय मिंटू राजभर जी* और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के *कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष / कार्यकारिणी अध्यक्ष माननीय प्रमोद यादव जी* के बीच पूर्वांचल की हिस्सेदारी, पिछड़ों के हक और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जमीन पर होगा काम, सदन में उठेगी गरीब की आवाज – मिंटू राजभर

बैठक को संबोधित करते हुए मिंटू राजभर जी ने कहा कि अब समय आ गया है जब केवल मंचों से भाषण नहीं, बल्कि जमीन पर उतर कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा –

> “हम और आप मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश में मजदूर, किसान और पिछड़े समाज की आवाज को सदन में उठाने का काम करेंगे। पूर्वांचल महापंचायत पार्टी गरीबों की सरकार बनाने के लिए सभी छोटे दलों को साथ लेकर चलेगी। हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य छोटे और उपेक्षित दलों को एक मंच पर लाकर एक मजबूत विकल्प तैयार करना है।

फिरोजाबाद, अलीगढ़, कौशाम्बी में विकास को देंगे गति – प्रमोद यादव

वहीं राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस जिम्मेदारी पर गर्व है और वे पूर्वांचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा –

> “मुझे राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर गर्व है। फिरोजाबाद, अलीगढ़, कौशाम्बी जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है, हम उस विकास को गति देंगे। प्रदेश में जहां अपराधी नहीं पकड़े जाते और गरीब अपना शहर छोड़कर परदेश कमाने जाता है, अगर आपके सहयोग से हम सदन में गए, तो सबसे पहले उन गरीबों की आवाज उठाएंगे। मैं फिरोजाबाद का लाल और बेटा हूं, आपको भरोसा दिलाता हूं।”

Mission 2027 पर बनी सहमति

बैठक के अंत में दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि *Mission 2027* में दोनों पार्टियां *”सबका साथ सबका विकास – गरीब मजदूर किसान की आवाज”* के नारे के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में मिलकर मजबूती से काम करेंगी।

दोनों दलों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मजदूर, किसान, नौजवान और पिछड़े समाज को जोड़ने का संकल्प लिया।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment